शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची : जगुआर कैंप में दी जाएगी श्रद्धांजलि, CM सहित कई वरीय अधिकारी हो सकते हैं शामिल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में झारखंड जगुआर के दोनों शहीद जवानों का पार्थिव शरीर आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा.

शहीद जवानों में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम राणा शामिल हैं. अमित तिवारी पलामू के रहने वाले हैं. वहीं, गौतम राणा बिहार के आरा जिला के निवासी हैं. दोनों जवानों को झारखंड जगुआर कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं डीजीपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं.

Related Articles

close