सालगिरह के दिन विवाहिता की मौत,ससुराल की चौखट पर मां ने रखा बेटी का शव

राजगंज। डाल्टनगंज की डिंकी अग्रवाल ने राजगंज के जरमुनई निवासी मनीष अग्रवाल के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए थे। उसने भी जीवन भर साथ निभाने का वादा किया, पर डिंकी को क्या मालूम था कि निर्मोही उसे घर से निकाल देगा। इतने दर्द देगा कि उसे जहर पीना पड़ेगा।

शादी की सालगिरह के दिन उसने जिंदगी को अलविदा कह दिया। अंतिम यात्रा में भी दामाद नहीं आया।

रविवार को विवाहिता ने अपने मायके में जहर खा लिया था। रोती बिलखती उसकी मां शोभा देवी सोमवार की रात उसकी ससुराल आई। इसके पूर्व ही सास-ससुर घर में ताला बंद कर चले गए।

Related Articles