फुलवारीशरीफ। निकाह…तलाक…और पिटाई…! बिहार में शादी के कुछ ही घंटों बाद ससुराल और मायके पक्ष में धूम-धड़ाम शुरू हो गया। मार-कुटाई का मामला ऐसा हुआ कि मामला तलाक पर पर पहुंच गया। इधर दुल्हे ने तलाक दिया, तो उधर साले ने जीजा को बेदम कूट दिया। शादी के मौके पर युद्ध का ये नजारा बिहार के फुलवारीशरीफ का है।

जानकारी के अनुसार, नवाद अंसार नगर निवासी गुलाम नबी की बरात फुलवारीशरीफ इमाम कॉलोनी में शुक्रवार की शाम पहुंची। बरात का स्वागत करने के बाद निकाह कार्यक्रम संपन्न हो गया। काजी ने निकाह कराया।जहां रात में निकाह हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई के समय घराती और बाराती में झगड़े के बाद तलाक हो गया। दुल्हन पक्ष वालों ने बारात सहित दूल्हे को बंधक बना लिया।

समझौता होने के बाद खर्च की राशि अदा कर दूल्हे को मुक्त कराया गया। दुल्हन निकाह के जोड़े में इमारत-ए-शरिया पहुंची और तलाक की आवश्यक कार्रवाई पूरी की।शनिवार की भोर दुल्हन की विदाई की रस्म चार बजे भोर में शुरू हुई। इस रस्म में दुल्हन पक्ष वालों के द्वारा दुल्हा की ओर से लाए गए सामान पर आपत्ति दर्ज जताई गई।इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट की खबर जब दुल्हन को लगी तब उसने शादी तोड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। पंचायत शुरू हुई, लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हे एवं बरात में शामिल लोगों को बंधक बना लिया। विवाद की जानकारी नवादा के एक विधान पार्षद को लगी तो उन्होंने बीच-बचाव के लिए अपने आदमियों को भेजा और तब जाकर पंचायत बैठी। पंचायत में तय हुआ कि दुल्हन अब ससुराल नहीं जाएगी। दूल्हा पक्ष के द्वारा लिया गया ढाई लाख रुपये वापस कर दिया जाए बाकी खर्च को दुल्हन पक्ष ने माफ कर दिया। इस खबर की इलाके में खूब चर्चा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...