नागार्जुन ने दिल से किया बहू का स्वागत…नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की पहली झलक

हैदराबाद। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अपने जीवन में एक नया अध्याय का शुरुआत कर दिया है। आज 8 अगस्त को जोड़े ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की है। उल्लेखनीय है कि, वे पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं।

पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने सगाई समारोह की पहली दो तस्वीरें फंस के साथ साझा की। सगाई की तस्वीरें जारी होते ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इन तस्वीरों के ज़रिए, नागार्जुन ने जोड़े को बधाई दी और शोभिता का परिवार में स्वागत किया, लाल दिल से सजी सगाई की तस्वीरें साझा कीं।बेटे की सगाई से बेहत खुश है नागार्जुन अक्किनेनी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नागार्जुन अक्किनेनी ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की तस्वीरें साझा कीं, कैप्शन में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए: “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

यह आज सुबह 9:42 बजे हुआ! हम शोभिता का हमारे परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। खुश जोड़े को बधाई! मैं उनके साथ एक खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत का प्रतीक है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामने आई तस्वीरें में उनमें जोड़े ट्रेडिशन लुक में नज़र आ रहे हैं। नागार्जुन अक्किनेनी चैतन्य शोभिता को गले लगाते हुए मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में शोभिता चैतन्य के कंधे पर सिर रखकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। शोभिता पीच और पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि चैतन्य सफ़ेद कुर्ता और पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

सामंथा से तलाक के बाद शोभिता को किया डेट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, नागा चैतन्य की शोभिता से यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। उनकी शादी 2017 में हुई थी, लेकिन 2021 में इस जोड़े ने अलग होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया।

सामंथा और नागा चैतन्य की शादी सिर्फ चार साल चली। वही सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला को डेट करना शुरू कर दिया। उनके रिश्ते की खबरें तब सामने आईं जब शोभिता अपनी फिल्म “मेजर” के प्रमोशन के लिए नागा के गृहनगर हैदराबाद गईं।

कहा जाता है कि इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान शोभिता ने फिल्म के प्रमोशन की आड़ में नागा और कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Related Articles

close