नए साल में बना लें इन तीर्थ स्थलों पर जाने का प्लान हमेशा लगी रहती है भक्तों की भीड़
भारत को आध्यात्मिकता और तीर्थ स्थलों की भूमि कहा जाता है। यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई धार्मिक स्थल हैं जिनका ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व महत्व है। नए साल की शुरुआत अक्सर लोग आध्यात्मिक माहौल में करना पसंद करते हैं।
लोग नव वर्ष की शुरुआत पूजा-अर्चना, दर्शन और आशीर्वाद के साथ करना शुभ मानते हैं। ऐसे में एक जनवरी को अधिकतर हिंदू भारतीय मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते हैं। भगवान का आशीर्वाद लेकर दिन और साल की शुरुआत करते हैं। कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां नए साल पर काफी भीड़ होती है। आइए जानते हैं भारत के उन प्रमुख तीर्थ स्थलों के बारे में जहां हर साल नए साल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर
माता वैष्णो देवी का दरबार नए साल पर आस्था का केंद्र बन जाता है। श्रद्धालु कठिन चढ़ाई करके माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि माता रानी के दर्शन से साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है। नए साल पर यहां लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। नए साल पर भक्त यहां आकर गंगा में स्नान कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर अपने साल की शुरुआत करते हैं। वाराणसी की गलियां और घाट इस समय भक्तों से भरे रहते हैं।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां नए साल पर बड़ी संख्या में लोग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। माना जाता है कि गणपति का आशीर्वाद पूरे साल शुभता और समृद्धि लाता है।
स्वर्ण मंदिर अमृतसर, पंजाब
स्वर्ण मंदिर या हरमंदिर साहिब सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थल है। नए साल की शुरुआत अमृतसर में गुरुवाणी सुनकर और सेवा कर भक्त करते हैं। यहां का शांत और दिव्य माहौल हर किसी का मन मोह लेता है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन, मध्य प्रदेश
उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है। नए साल पर यहां भक्त विशेष पूजा और आरती में भाग लेते हैं। महाकाल की महिमा को सालभर मंगलकारी माना जाता है।Visit in India: ये जगहें आपको करवाएंगी जन्नत का एहसास