अवैध खनन पर बड़ी कारवाई :SDO, सीओ, CISF, स्थानीय पुलिस, वन विभाग की संयुक्त छापेमारी

धनबाद। जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देशानुसार बाघमारा अंतर्गत महुदा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद, अंचलाधिकारी बाघमारा, सीआईएसएफ की टीम, स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी,धनबाद श्री उदय रजक ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध खनन का मुहाना पाया गया। साथ ही लगभग 1000 से अधिक बोरे में अवैध कोयला पाया गया।

जिसे सीआईएसएफ को सुपुर्द कर दी गई। वहीं जिस स्थान पर अवैध कोयला पाया गया उस जमीन के मालिक एवं अन्य संबंधित पर एफआईआर की कार्रवाई भाटडीह ओपी में की जा रही है।

Related Articles

close