Maithili Thakur कभी दो वोट से हार गयी थी, अब 11000 से ज्यादा वोटों से जीती, इस अरबपति विधायक का रिकॉर्ड तोड़ा, जानिये कितनी है उनकी संपत्ति
Maithili Thakur, who once lost by two votes, now won by over 11,000 votes, breaking the record of this billionaire MLA, find out how much her wealth is.

Maithili Thakur Biography In Hindi : लोक गायिकी से देशभर में पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति में भी इतिहास रच चुकी हैं। बिहार चुनाव 2025 में बड़ी जीत के साथ उन्होंने देश की सबसे कम उम्र की विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया। चार साल की उम्र से सुरों का सफर शुरू करने वाली मैथिली ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अलीनगर सीट से शानदार जीत दर्ज करते हुए देश की सबसे कम उम्र की विधायक बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अलीनगर में दिग्गजों को धाराशायी करते हुए मैथिली ठाकुर ने 11 हजार से ज्याद वोटों से जीत दर्ज की। ये वही मैथिली ठाकुर है, जो कभी रियलिटी शो में सिर्फ दो वोटों की वजह से हार गयी थी, लेकिन राजनीति के मैदान में उन्होंने बड़ा करिश्मा कर सभी को चौका दिया। मैथिली की जीत को लेकर सभी संशय था। यहां तक की एग्जिट पोल ने भी मैथिली ठाकुर की हार की भविष्यवाणी कर दी थी। लेकिन सभी समीकरण को बिगाड़ते हुए मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की।
बचपन से ही संगीत की ओर झुकाव
25 जुलाई 2000 को बिहार में जन्मी मैथिली का संगीत सफर तब शुरू हुआ, जब वे केवल चार वर्ष की थीं। इसी दौरान उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ और वहीं उन्होंने अपने दादा और पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। बचपन से ही वे जागरण, भजन संध्या और स्थानीय आयोजनों में गाया करती थीं, जिसने धीरे-धीरे उन्हें एक मंच और पहचान दिलाई।
रियलिटी शोज में कम उम्र से मिली पहचान
अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए मैथिली ने कई बड़े रियलिटी शोज में भाग लिया—
• सारेगामापा लिटिल चैंप्स (11 वर्ष की उम्र में)
• इंडियन आइडल जूनियर
• आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार 2016 (विजेता)
• राइजिंग स्टार 2017 (रनर-अप)
‘राइजिंग स्टार’ में वे मात्र दो वोटों से जीत से चूक गईं, लेकिन उनका नाम पूरे देश में छा गया। यह शो उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ और वे सोशल मीडिया सहित हर मंच पर तेजी से लोकप्रिय होती चली गईं।
संगीत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान
रियलिटी शोज के बाद मैथिली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी परफॉर्मेंस दी।
2021 में उन्हें लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।मैथिली, अपने भाइयों अयाची और ऋषभ के साथ, लोकगीत और रामचरितमानस के पाठ के लिए बेहद मशहूर हुईं। उनके सोशल मीडिया वीडियो वायरल होते रहे और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही।
राजनीति में कदम और ऐतिहासिक जीत
लंबे समय से लोकप्रियता और जनसमर्थन हासिल करने के बाद, मैथिली ठाकुर ने 2025 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट मिला और फिर उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी विनोद मिश्रा को बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया।उनकी इस जीत के साथ ही तेलंगाना के कांग्रेस विधायक रोहित मायनमपल्ली का सबसे कम उम्र के विधायक का रिकॉर्ड टूट गया।
रोहित मायनमपल्ली—जिनका रिकॉर्ड टूट गया
रोहित मायनमपल्ली अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।
उनके पास Mercedes-Benz G580 EQ, एक करीब 3 करोड़ रुपए की लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे भारत में सबसे पहले खरीदने वालों में वे शामिल हैं।साथ ही वे मायनमपल्ली सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष भी हैं, जो 1997 से जरूरतमंदों की मदद करने का काम करता आ रहा है।
मैथिली ठाकुर नेट वर्थ: Maithili Thakur net worth
नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक एफिडेविट में मैथिली ठाकुर ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया। इस हलफनामे के मुताबिक, मैथिली के नाम पर 4 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। मैथिली ठाकुर की सालाना इनकम 2019-20 में 12.02 लाख रुपये रही। वहीं 2019-20 में उनकी आय 28.67 लाख रुये थी। यानी पांच साल में उनकी आय करीब दोगुना बढ़ गई। मैथिली की कमाई का सबसे मुख्य जरिया गायिकी, सोशल मीडिया और ब्रैंड एंडोर्समेंट हैं।
हलफनामे से यह भी पता चला कि उनके पास 53 लाख रुपये मूल्य का 408 ग्राम सोना है। इसके अलावा, 1,80,700 रुपये नकद भी उनके पास मौजूद हैं। मैथिली ठाकुर ने निवेश के लिए म्यूचुअल फंड का रास्ता चुना है। उन्होंने अपना पैसा कई लोकप्रिय योजनाओं में लगाया है।
जानें मैथिली ठाकुर ने किन स्कीम में लगाया है पैसा…
Bank of India Midcap Regular Growth Fund,
SBI Multi Asset Allocation Fund- Regular Plan
HDFC Flexi Cap Fund Regular-Growth
ICICI Prudential Large Cap Fund
मैथिली ठाकुर ने 58011 रुपये के महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट भी लिए हैं। इसके अलावा उनके पास दो इंश्योरेंस पॉलिसी भी हैं। मैथिली के पास एचडीएफसी लाइफ संचय पर एडवांटेज पॉलिसी है, जिसमें 10,45,000 रुपये निवेश किया है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में भी 50,000 रुपये की वैल्यू वाली एक पॉलिसी है।









