Maharashtra Jharkhand Assembly Election Result: NDA की होगी वापसी या जीतेगा INDIA ब्लॉक? थोड़ी देर में आएंगे चुनाव के नतीजे

Maharashtra Jharkhand Assembly Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज सामने आ जाएगा. नतीजे सामने आने के बाद तय होगा कि महराष्ट्र में किसकी सरकार होगी. महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी. पूरा देश की निगाहें आज दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव पर बनी हुई हैं. इस दौरान बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनाव के परीणाम भी सामने आएंगे. केरल की वायनाड लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है. यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर गिनती की प्रक्रिया सुबह आठ 8 बजे आरंभ होगी. पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी. इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर बने रहें.
महाराष्ट्र में सीटों का गणित
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर मतदान हुआ. सत्ताधारी महायुति में BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी. वहीं दूसरी ओर एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए.
झारखंड में एनडीए और इंडिया ब्लाक के बीच मुकाबला
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों पर मदतान होगा. पहले चरण में 13 नवंबर को था. इसमें 43 सीटों पर 66.65% मतदान हुआ. वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को था. इस दौरान 38 सीटों पर 68.45% वोटिंग हुई. राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है.









