महाकुंभ हादसा: झारखंड की महिला हुई महाकुंभ में हादसे का शिकार, बेटा है सेना का जवान..

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में जिन 20 श्रद्धालुओं की जान गयी है, उसमें झारखंड की भी एक महिला शामिल है।  महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है, जो पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला गायत्री देवी का बेटा कुंभ की सुरक्षा में तैनात है। जानकारी के मुताबिक गायत्री देवी अपने पति के साथ 27 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए गयी थी। पलामू से निकलकर वो अगले दिन महाकुंभ पहुंची।

देर रात हुई भगदड़ में गायत्री देवी की भी जान चली गयी। गायत्री देवी का शव लेकर उनके परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। गायत्री देवी का शव आज देर रात पलामू पहुंचेगा। जानकारी के मुताबिक गायत्री देवी का बेटा सेना में जवान है और प्रयागराज में ही तैनात है। गायत्री देवी अपने पति के साथ कुंभ स्नान के लिए गई हुई थीं।

कल रात जब भगदड़ मची उसमें उनकी मौत हो गई है। उनका शव देर रात तक गांव में पहुंचेगा। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। रिश्तेदार एवं अन्य परिजन घर पर पहुंच गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close