Mahakumbh 2025: अब तक कितने करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, UP सरकार ने जारी किए आंकड़े

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बना हुआ है। महाकुंभ का आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जिसके बाद 13 फरवरी 2025 तक कितने श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई है।इसके आंकड़े यूपी सरकार ने जारी कर दिए हैं।

यूपी सूचना विभाग के मुताबिक गुरुवार रात (13 फरवरी) 8 बजे तक 85.46 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया है। इससे एक दिन पहले माघी पूर्णिमा के खास मौके पर 2 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई थी। ऐसे में 14 जनवरी से अब तक कुल कितने श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। इसके आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mahakumbh 2025 में अब तक इतने लोगों ने लगाई डुबकी

यूपी सूचना विभाग के मुताबिक 13 फरवरी 2025 तक 49.14 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इससे पहलेमहाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर संगम से 15 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जहां 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया। श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल बरसाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक्टर सुनील शेट्टी के अलावा क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी संगम में डुबकी लगाई। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी महाकुंभ पहुंची थी।

Mahakumbh 2025 में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है, और इस बार इसमें श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक संख्या देखने को मिल रही है। श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां वे गंगा में स्नान कर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। साधु-संतों से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई इस पावन अवसर का लाभ उठा रहा है।

Mahakumbh 2025: विशेष स्नान पर्वों पर बढ़ रही भीड़

महाकुंभ में मुख्य स्नान पर्वों के दौरान संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर करोड़ों लोग डुबकी लगाने पहुंचे। अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान होगा।

Mahakumbh 2025 सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यूपी सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Related Articles

close