मार थप्पड़, मार थप्पड़… खाद के लिए लाइन में लगी किसान की बेटी पर टूट पड़ीं मैडम नायब तहसीलदार

छतरपुर। मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत के बीच छतरपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले में खाद लेने लाइन में खड़ी छात्रा गुड़िया पटेल पर नायब तहसीलदार ऋतु सिंह ने अचानक थप्पड़ बरसा दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का पूरा हाल

दोपहर करीब 1:00 बजे सताई कृषि मंडी में बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए एकत्र हुए थे। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद ब्लैक मार्केट में बेची जा रही है, और कुछ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।

इस दौरान प्रशासन ने पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगाई। इसी बीच महिला किसान की लाइन में लगी MA की छात्रा गुड़िया पटेल को नायब तहसीलदार ने दनादन थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता ने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की थी, फिर भी उन्हें मारा गया, बाल खींचे गए और पास खड़ी अन्य महिलाओं के साथ झगड़ा हुआ।

प्रशासन की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने नायब तहसीलदार ऋतु सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिला प्रशासन ने तुरंत उन्हें ड्यूटी से हटा दिया। अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेवे ने कहा कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा की बात

गुड़िया पटेल ने बताया कि वह माता-पिता की मदद के लिए लाइन में खड़ी थी और पिछले चार हफ्तों से खाद के लिए परेशान थी। उन्हें यह नहीं पता था कि खाद लेने के बदले मैडम द्वारा थप्पड़ जड़ दिए जाएंगे

Related Articles