गिरिडीह कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति लव कुश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आरंभ कुशवाहा संघ के संरक्षक तिलक महतो ने झंडोत्तोलन कर किया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, विशिष्ट अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, लव कुश जयंती समारोह समिति के संरक्षक विनय कुमार सिंह, संयोजक इंद्रनारायण प्रसाद और अध्यक्ष पूरन महतो सहित तमाम अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ और शॉल के साथ किया गया। सभी अतिथियों द्वारा लव कुश के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।

समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता और सर्वांगीण विकास का संदेश देना है। शिक्षित और प्रतिबद्ध समाज के सरोकार से जुड़े लोग के द्वारा सामाजिक एकता पर जोर दिया गया। खास करके महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए उनके प्रतिनिधित्व को सामाजिक समरसता स्थापित करने में कैसे समाहित किया जाए ,इस विषय पर सभी आगंतुक ने अपने विचार दिए।

समारोह को संबोधित करती हुई

सत्र के आरंभ में तमाम अतिथियों के संबोधन में समिति के सभी प्रखंड अध्यक्ष ने बारी-बारी से समाज अपने विचार मंच पर साझा किए। कैसे समाज विकसित हो? सामाजिक कुरीतियां कैसे दूर हो ? समाज के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कैसे कराएं? समाज में एक एक व्यक्ति शिक्षित कैसे हो? इन विषयों पर सभी प्रबुद्धजनों द्वारा विचार दिए गए और उसे आत्मसात करने पर जोर दिया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में पूरन महतो द्वारा समाज के 70 के दशक को और तत्कालीन कुरीतियों को प्रतिबिंबित करते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ समाज की परिकल्पना का संदेश दिया और कहा की ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां इन कुरीतियों का कोई जगह ना हो,भेदभाव न हो। समाज के लोग, समाज हित में, समाज के लिए, हमेशा कदम दर कदम आगे रहे। बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के महासचिव सत्यदेव प्रसाद ने भी कुशवाहा छात्रावास का निर्माण कैसे हो? संरक्षक विनय सिंह ने लव-कुश एकता को स्थापित करते हुए समाज को मजबूत करने के दिशा में अपने सार्थक विचार रखे । जिला परिषद सदस्यों ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी हर संभव सहयोग और उपलब्धता का वचन समाज के लिए दोहराया।बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ने गर्मजोशी के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में आवाज बुलन्द की। समाज की महिलाएं, बहनें, चाची, दादी अब सब को आगे आना होगा और सबको मिलकर समाज के उत्थान के सोचना होगा। सिर्फ पुरुषों के भरोसे हम समाज का विकास नहीं कर सकते।समाज के निर्माण में सब की अपनी अपनी भूमिका है। संघ महिलाओं को भी समाज हित में सोचने और काम करने कामौका दे।

अपने संबोधन में समाज के पुरोधा और वर्तमान कुशवाहा संघ के संरक्षक तिलक महतो ने 1980 और 90 के दशक का सशक्त समाज का जिक्र किया और कहा समाज में बड़ा बदलाव और परिवर्तन आज देखने को मिल रहा है, यह विकास की गति में आगे और भी बढ़ोतरी होती रहें। इसलिए नौजवानों को आगे आकर काम करने की आवश्यकता है। समारोह को जिला परिषद सदस्य कुमारी पिंकी वर्मा,सूरज सुमन,असिस्टेंट कमांडेंट सुरेश प्रसाद वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद वर्मा, जिला कोषागार पदाधिकारी रांची सुनील कुमार सिन्हा, जिला कांग्रेस के वरीय नेता वासुदेव प्रसाद वर्मा, महामंत्री ओम प्रकाश महतो, संगठन सचिव बैजनाथ प्रसाद , डॉ कुलदीप नारायण, डॉ रामाकांत, डॉ एके वर्मा, डॉ शशि भूषण प्रसाद, प्रो अर्जुन प्रसाद वर्मा ने भी समाज हित में अपने विचार रखें।

आगन्तुक

सामाजिक एकता के लिए सभी प्रखंडों में कुशवाहा संघ का गठन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कुशवाहा संघ को इनकम टैक्स के दायरे से छूट देने वाले ८० जी के प्रावधान के तहत मान्यता मिलने के उपरांत सबों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
समारोह में समाज के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद और जिला परिषद अध्यक्ष को संघ की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

मंचासिन अतिथिगण

कार्यक्रम की सफलता में संयोजक इंद्र नारायण प्रसाद, रामदेव प्रसाद, हरिनंदन वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, वरीय उपाध्यक्ष दिगंबर दिवाकर, नगर अध्यक्ष बसंत कुमार वर्मा, रामचंद्र प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार विद्यार्थी, राजेश कुमार, चास कुमार वर्मा, नागेश्वर प्रसाद वर्मा, इंद्रनारायण लाल वर्मा, योगेश्वर महतो, रीतलाल प्रसाद वर्मा, रिंकू शर्मा, ममता वर्मा सहित सैकड़ों लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को शानदार बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन वरीय शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर ने किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...