झारखंड में लू का अलर्ट जारी: 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी कर दिया बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में लू की चेतावनी, पढ़िये अलर्ट

Heat wave alert issued in Jharkhand: Meteorological Department has issued a big alert for 48 hours, heat wave warning in these areas, read the alert

Jharkhand Weather Update: झारखंड-बिहार में यूं तो लू का कहर अप्रैल मई में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मार्च से ही गरमी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अभी से ही प्रदेश के कई हिस्सों में लू की चेतावनी जारी कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौसम विभाग ने दावा किया हैकि पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन में झारखंड के उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 3 दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी।राज्य के विशेष कर 6 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। अलर्ट में बताया गया है कि 15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ-साथ पलामू और गढ़वा सहित इसके निकटवर्ती इलाके में लू चलने की संभावना है। 14 मार्च को कोल्हान के इलाके में अधिकतम तापमान में बेतहाशा वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस इलाके का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

 

इन इलाके का तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद के अनुसार इन 6 जिलों के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कोल्हान सहित पलामू, गढ़वा के इलाके में यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों के गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

 

मौसम विभाग की चेतावनी- 14 से 17 मार्च तक चलेगी उष्ण लहर

मौसम विभाग ने झारखंड के लिए जो चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि 14 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी भागों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां, तो उत्तर-पश्चिमी हिस्से के गढ़वा और पलामू में उष्ण लहर चलने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close