प्रेमी का बदला : भाजपा नेता ने दोस्तों के साथ दो लड़कियों से किया था रेप, ब्वायफ्रेंड ने लिया ऐसा बदला कि रौंगटे खड़े हो जायेंगे

बेतिया। भाजपा नेता ने दो लड़की से किया रेप, तो लड़की के प्रेमियों ने चाकू से गोदकर भाजपा नेता की हत्या कर दी। मामला बेतिया का है, जहां दो दिन पहले भाजपा नेता की हत्या की गयी थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रेमिका से रेप का बदला लेने के लिए दो लड़की के प्रेमियों ने भाजपा नेता की हत्या की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वह चाकू भी बरामद किया है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के पहले कातिल ने मृतक का नाम पूछा और फिर पहचान होने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त सोनू अपने दोस्त सुजीत के साथ घूमने निकला था। आरोप है कि जिन दो लड़कियों के साथ रेप हुआ था, उसमें सुजीत भी साथ था।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये। चाकू से गोदने के बाद भाजपा नेता का गला भी रेता गया था। भाजपा नेता के भाई अभिमन्यु कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस मामले में पुलिस ने उन लड़कियों से भी पूछताछ की है, जिनके साथ रेप का आरोप है। लड़कियों ने बताया कि उनके साथ पांच दिन पहले सोनू और सुजीत ने रेप किया था।
वो दोनों भी मॉर्निंग वॉक पर आती थीं। रेप के फोटो और वीडियो बना लिए थे। भाजपा नेता सोनू लड़कियों के मोबाइल पर फोटो-वीडियो भेजकर उन्हें फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद लड़कियों ने अपने बॉयफ्रेंड्स को इसकी जानकारी दी।
इस पर लड़कियों के दोनों प्रेमी ने हत्या के दो दिन पहले भाजपा नेता और उसके दोस्त को ऐसा करने से मना किया था। इस पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची। फिर अपने एक दोस्त को साथ लिया और बड़का बरवत पंचायत के हरदिया वार्ड संख्या 15 में सोमवार सुबह दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया।