प्रेमी रो रहा था, प्रेमिका गरिया रही थी : प्रेमिका के पति को भेजा प्राइवेट फोटो, तो प्रेमी को घसीटकर ले आयी प्रेमिका कोर्ट

औरंगाबाद। प्रेमी रो रहा था और प्रेमिका कह रही थी…रोकर करो या हंसकर करो, शादी तो तुमको ही करना होगा… तेरे चक्कर में मेरा पति मुझे छोड़ा, मैं तुम्हे नहीं छोड़ने वाली…. कोर्ट में प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका में जमकर बवाल हुआ। मामला नवीनगर थाना इलाके का है। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की प्राइवेट तस्वीर उसके पति को भेज दी। प्रेमी के साथ अश्लील तस्वीर देखने के बाद महिला के पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला लगातार अपने प्रेमी अरूण कुमार पर शादी का दबाव बना रही थी।
इधर, महिला अपने प्रेमी को लेकर कोर्ट पहुंच गई और कहने लगी, तुम्हारे कारण मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया है। अब मैं तुमसे शादी करूंगी। कुछ देर तक कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला का कहना है कि मेरा एक बच्चा है उसके बाद भी तीन साल पहले अरूण कुमार मुझसे मिला और फिर हम दोनों में प्यार हो गया।
बातचीत का दौर बढ़ा तो सारी दूरियां खत्म हो गईं, लेकिन कुछ दिनों पहले अरूण ने मुझसे दूरी बना ली। उसने हमदोनों की अश्लील तस्वीर और वीडियो मेरे पति को भेज दी। महिला का कहना है कि अरूण कुमार के कारण मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया..अब मैं इसे कैसे छोड़ दूं। शुक्रवार को महिला और उसके परिजनों ने अरूण को घसीट कर कोर्ट लेकर पहुंचे। लड़के का कहना है कि वो शादी नहीं कर सकता। अगर ऐसा हुआ तो वो जहर खा लेगा।
यहां एक वकील ने दोनों की शादी का एकरारनामा सह शपथ पत्र भी तैयार किया। दोनों को शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए जब नोटरी के समक्ष लाया गया तो महिला ने कागजात पर हस्ताक्षर कर दिया, लेकिन युवक इनकार कर गया।साइन करने को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस तक बहस हुई। फिलहाल विवाद के बाद दोनों कोर्ट से चले गये।









