मुंबई। अफसर बनने के बाद युवती ने ब्वायफ्रेंड से बना ली दूरी, तो युवक ने खौफनाक मौत दे दी। PSC टॉपर युवती के मर्डर मामले में चौकाने वाले खुलासे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे, लेकिन PSC टॉपर बनने के बाद युवती ने प्रेमी से दूरियां बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी राहुल हंडोरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल की गिरफ्तारी मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन से हुई है।

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के कथित दर्शना पवार मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी राहुल हंडोरे को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर दर्शना ने अधिकारी बनने के बाद राहुल से दूरी बना ली थी और शादी करने से भी इनकार कर दिया था। इसके चलते उसने हत्या कर दी। दर्शना महाराष्ट्र पीएससी (MPSC) की स्टेट टॉपर रही थी। उसने पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया था। दर्शना पवार 12 जून को लापता हो गई थीं। दर्शना ने बताया था कि वो राहुल के साथ राजगढ़ किले जा रही हैं। इसके बाद 18 जून को वेल्हा पुलिस को राजगढ़ किले की तलहटी में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान दर्शना पवार के रूप में हुई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दर्शना के सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई। राहुल और दर्शन बाइक से राजगढ़ किले पहुंचे थे. 12 जून की सुबह करीब 6.30 बजे दोनों को बाइक पर देखा गया था। सुबह 10.30 बजे के आसपास एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में राहुल को अकेले बाइक चलाते हुए देखा गया है। जानकारी के मुताबिक दर्शना और राहुल एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। ग्रेजुएशन के बाद दोनों ने अहमदनगर जिले के कोपरगांव से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पुणे आने का फैसला किया। पिछले कुछ सालों से दोनों रिलेशनशिप में थे।

दर्शना ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान पाया था। इसके बाद राज्य वन विभाग में क्लास-1 अधिकारी के रूप में नियुक्ति भी मिली। उधर, राहुल के दोस्तों ने बताया कि क्लास-1 अधिकारी के रूप में नियुक्ति के बाद दर्शना ने राहुल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. इतना ही नहीं उसने शादी का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। इससे वो नाराज हो गया था. यही कारण था कि वो उसे ट्रैकिंग के बहाने रायगढ़ किले में ले गया। और फिर उसकी हत्या कर दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...