VIDEO कॉल पर प्रेमी ने प्रेमिका को मरवा डाला: पाउडर दिखाकर कहा, देखो मैं जहर खा रहा, इधर प्रेमिका ने लगा ली आग, देखता रहा प्रेमी

जालौन। “घरवाले हमें मिलने नहीं देंगे और मैं तुम्हारे सिवा किसी और से शादी नहीं करूंगा। इससे अच्छा है हम सुसाइड कर लें, देखो मैं तुम्हारे सामने जहर खा रहा हूं। अब तुम भी अपनी जान दे दो…वीडियो कॉल पर बात कर रही प्रेमिका ने प्रेमी की बातों को सुना और फिर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी। 9वीं की छात्रा का प्रेमी के झांसे में आकर आत्महत्या कर लेना हर किसी को हैरान कर गया।

इस मामले में अब आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने प्रेमी को भागते समय जालौन के एट से गिरफ्तार किया। छात्रा की 7 जून को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने जहर खाने का नाटक किया था, लेकिन वो प्रेमी से इतना प्यार करती थी, कि वो उसे सच मान बैठी। इधर प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर प्रेमी के सामने ही आग लगा ली। प्रेमी वीडियो कॉल पर अपनी आंखों के सामने जलते हुए देख रहा था। छात्रा के पिता ने दोनों को वीडियो कॉल पर देख लिया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी निक्की (21) झांसी में रहता है। उसकी बुआ का ससुराल इसी गांव में है। छात्रा और उसका प्रेमी निक्की उसके बुआ के घर पर मिला करता था। लड़की के घरवालों को दो साल बाद इस प्रेम संबंध की जानकारी हुई। लड़की मां ने बताया कि निक्की के बुआ-फूफा मेरी बेटी की शादी निक्की से करवाना चाहते थे। वो लोग इसीलिए निक्की के आने पर मेरी बेटी को अपने घर ले जाते। मेरी बेटी और निक्की बुआ के घर पर ही मिलते थे। लगभग 2 साल से ये सब चल रहा था।””अभी 5 महीने पहले मैंने निक्की और मेरी बेटी को गांव में साथ घूमते देख लिया। तब मैंने अपनी बेटी को बहुत डांटा था। परिजनों का आरोप है कि लड़के ने उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए विवश किया।

Related Articles

close