प्रेमी जोड़े की पिटाई: जंगल में प्रेमी जोड़े कर रहे थे बात, लड़कों ने पकड़कर की छेड़छाड़ व मारपीट , लड़का बोला- उसे छोड़ दो, मेरे साथ जो करना है कर लो

जमुई। “…उसे छोड़ दो, मेरा साथ जो करना है कर लो…” प्रेमिका के लिए प्रेमी गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन मनचलों का गैंग छेड़खानी करता रहा। मामला जमुई लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जंगल में बैठे प्रेमी जोड़े को लड़कों ने पकड़ लिया। दोनों गंगटा के जंगल में बैठकर बात कर रहे थे। आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने जंगल में दोनों को दौड़ाया फिर युवाओं ने बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की। गंदी-गंदी गालियां भी दीं। इस दौरान लड़का बोल रहा है कि इसे छोड़ दो, मेरे साथ जो करना है कर लो। लड़का और लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को बाइक से घुमाने के लिए लक्ष्मीपुर के गंगटा जंगल लेकर गया था। दोनों को युवाओं ने पकड़ लिया। जंगल के बाहर बीच सड़क पर युवक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने की धमकी देने लगे। कोई शादी कराने की बात कहने लगा। प्रेमी जोड़े को बदसलूकी के साथ गंदी गालियां भी दी जाने लगी।

इस दौरान प्रेमी युवक ने माफी भी मांगी, प्रेमी ने युवकों से कहा कि जो करना है मुझे करो, उसे कुछ मत कहो। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवकों ने लड़की को घेर रखा है। बाइक पर बैठी लड़की के साथ बदसलूकी की जा रही है, कोई उसका मास्क हटा रहा है, तो कोई उसके चेहरे के गमछे को खींच रहा है। इस दौरान प्रेमी के साथ लड़कों ने धक्का-मुक्की भी की। लड़कों की इस हरकत के बाद प्रेमी जोड़े बार-बार छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन लड़के लगातार छेड़खानी करते रहे।

Related Articles

close