लव जिहाद : शादी का झांसा देकर किया यौन शौषण, मन भरा तो उसकी नाबालिक बहन की लूट ली…..

सिमडेगा : जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां नईम मियां नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक लड़की से प्यार किया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका की नाबालिक बहन के साथ भी शारीरिक संबंध बनाया। और उसका वीडियो बनाकर दोनों बहन को परेशान करने लगा। इस कथित लव जिहाद के मामले को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला थाना प्रभारी कविता मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरमेटा निवासी नईम मियां अपना नाम बदलकर एक हिंदू युवती के साथ पिछले 5 वर्षों से लव इन में रह रहा था। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी का दवाब डाला। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। खबर के अनुसार नईम मियां ने अपनी असली पहचान बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नईम मियां ने अपने प्रेमिका की छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले की जानकारी जब बीजेपी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक और सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव को मिली तब दोनों ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसको लेकर महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, और वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close