दिनदहाड़े लूट: 10 सेकंड में 30 लाख लूटकर बदमाश फरार, पुलिस कर रही है मामले की तलाश

Crime news:  ज्वेलरी शाप में दिनदहाड़े तीस लाख की लूट हुई है। लूटेरों ने सराफा कारोबारी से जेवहरात लूट लिये। मामला बेगूसराय के ज्वेलरी शाप का है, जहां सिर्फ 10 सेकेंड में 30 लाख से अधिक की लूट हुई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी खंगाला गया है। दुकानदार ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद स्पष्ट पता चलेगा कि कितना सामान था।

अपराधी सोने की ज्वेलरी से भरा थैला लेकर भाग गया। दुकान में 2 शटर थे। दुकानदार ने एक ही शटर खोला था। दूसरा खोलने गया था। इसी बीच एक अपराधी आया और थैला लेकर भाग गया।बैग में सोना का 400 ग्राम के जेवरात और लॉकर की चाबी थी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह 10:45 बजे एक युवक लूट के लिए पहुंचा। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार की है।दुकानदार किरण शाह ने कहा कि साइड का शटर खोलने के लिए गए थे।

इसी बीच एक युवक आया और काउंटर पर रखा थैला लेकर भाग निकला। मेरी दुकान वीरपुर बाजार में मजार चौक के समीप है।सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close