धनबाद। राज्य भर में स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की नींद उड़ा कर रख दी है। एनआरएचएम ANM/GNM संघ और अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के संयुक्त आंदोलन से राज्य भर में चिकित्सा सेवा ठप्प है। आंदोलन की मजबूती के लिए अन्य संगठनों का सहयोग प्राप्त है। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन और झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त सहयोग से आंदोलन हड़ताली कर्मियों का हौसला बुलंद है। जिले में माला कुमारी और विवेकानंद प्रसाद के नेतृत्व में राज्य द्वारा निर्देशित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के स्लोगन को याद कर किया रक्तदान

सदर अस्पताल में हड़ताली NHM अनुबंध कर्मचारियों के द्वारा अपने 1 सूत्री मांग नियमितीकरण को लेकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर के सरकार के प्रति विरोध जताया गया। वहीं अनुबंध कर्मियों का मानना है कि मानव सेवा हमारा धर्म है, इसलिए आंदोलन के क्रम में भी एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के निर्देश पर प्रदेश संयुक्त सचिव सह जिला सचिव माला कुमारी के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों के रक्तदान पर सिविल सर्जन और उपाधीक्षक

ब्लड डोनेशन कैंप में 11 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ संजीव कुमार एवं डॉ राकेश कुमार के द्वारा किया गया। वहीं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नामलेन वाडिंग, मोनिका कुमारी, नूतन कुमारी, गुणाधर लैब टेक्नीशियन, रियाज, राजेश कुमार, परमानंद, सुशांत दास ,चंद्रिका,ममता,अनंदिता, इंदु कुमारी, रीता कुमारी, रीना कुमारी, नीतू कुमारी सहित अन्य सभी का सहयोग रहा।

24 से करेंगे आमरण अनशन

अनुबंध कर्मचारियों ने 24 जनवरी से आमरण अनशन का निर्णय लिया है। जिले से भी भूख हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मी रांची जाने की तैयारी कर चुके है। हड़ताली कर्मियों ने कहा की सभी सरकार के जुमले बाजी से त्रस्त हो चुके है और झूठे ढकोसले से अपने आंदोलन से पीछे आने वाले नहीं। नियमितीकरण की मांग पूर्ण होने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...