LIVE VIDEO : Twin Tower कर दिया गया धाराशायी…..देखिये पूरा वीडियो, किस तरह से जमींदोज कर दी गयी कुतुब मीनार से भी ऊंची इमारत

नोएडा। आखिरकार नोएडा का ट्विंस टावर धाराशायी कर दिया गया। सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टावर आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया गया। बस चंद सेकंड में ही पलक झपकते ही 3700 किलोग्राम बारूद इन इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इमारतों में 9,640 छेद कर ये बारूद भरा गया था। सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च (Supertech Twin Towers Demolition Cost) आने का अनुमान है। टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी। इन दोनों टावरों में अभी कुल 950 फ्लैट्स बने हैं और इन्हें बनाने में सुपरटेक ने 200 से 300 करोड़ रुपये खर्च किया था।