झारखंड: राजधानी के शराब प्रेमियों को लगेगा झटका, 3 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट पर लटकेगा ताला, जानिये क्या है वजह

Jharkhand: Liquor lovers of the capital will get a shock, 3 rooftop bars and restaurants will be locked, know the reason

Jharkhand News। राजधानी में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगने वाला है। नगर निगम की ओर से संचालित 33 रूफटार बार व रेस्टूरेंट को बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

इन 33 रूफटाप बार व रेस्टूरेंट के संचालकों को अनधिकृत संरचना के पुनरीक्षण के लिए आदेश की तिथि से 30 दिनों के अंदर झारखंड भवन उपविधि-2016 के तहत विहित प्रक्रिया बीपीएएमएस के तहत भवन प्लान का आवेदन देने के लिए निर्देश दिया गया है।

आदेश के मुताबिक 30 दिनों के अंदर संबंधित रूफटाप बार व रेस्टूरेंट के संचालकों की ओर से भवन उपविधि के विहित प्रपत्र में आवेदन नहीं दिया गया तो 30 दिनों के अंदर संबंधित संरचना को हटाना सुनिश्चित किया जाएगा।

यदि 30 दिनों की अवधि के अंदर संबंधित संरचना नहीं हटाया गया तो रांची नगर निगम की ओर से संरचना को हटा जाएगा।साथ ही संबंधित संरचना को हटाने में हुए व्यय की वसूली संबंधित रूफटाप बार व रेस्टूरेंट के संचालक से की जाएगी।

दरअसल 33 रूफटॉप बार और रेस्टूरेंट के संचालकों की ओर से संतोषप्रद जानकारी नहीं देने पर अपर प्रशासक संजय कुमार की कोर्ट से यह आदेश पारित किया गया है। आपको बता दें कि रांची नगर निगम क्षेत्र में संचालित 36 रूफटाप बार व रेस्टूरेंट के संचालकों के विरुद्ध अनधिकृत निर्माण वाद चल रहा था।

अपर प्रशासक के कोर्ट में चल रहे बार को लेकर कई तरह की शिकायतें थी। 33 रूफटाप बार व रेस्टूरेंट संचालकों की ओर से संतोषप्रद साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। सिर्फ तीन ही नियमानुकूल मिले।

इन बार रेस्टोरेंट पर एक्शन

• सिग्नेचर रेस्टूरेंट एंड लाउंज, जगन्नाथ टावर, लालपुर
• स्काई डाइन रेस्टूरेंट, बिरसा चौक, हिनू रोड
• टेन 11 रेस्टूरेंट एंड बार, बिरसा चौक, हिनू रोड
• स्काईस्केप बार एंड लाउंज, किया शोरूम के विपरीत, लेक रोड
• निर्वाणा लाउंज एंड रेस्टूरेंट, सर्जना चौक के समीप
• याराना रूफटाप कैफे बे, हजारीबाग रोड, एसजी एक्जोटिका बिल्डिंग के समीप
• द रीफ रूफटाप रेस्टूरेंट कोरल ग्रांड, पुरुलिया रोड, डंगराटोली, लालपुर
• द अर्बन ब्रेविया बार, सर्कुलर कोर्ट कांप्लेक्स, लालपुर
• ग्रीका किचेन एंड बार, मीनू हाइट, कांके रोड
• लूप लाउंज एंड बार (पेंटालून बिल्डिंग) ईस्टर्न माल, डंगराटोली
• बेबीलोन रूफटाप रेस्टूरेंट रूफटाप, कोरल प्लाजा, मेडिका हास्पिटल के समीप, बूटी मोड़, बरियातू रोड
• लिट्ल रूफ रूफ रेस्टूरेंट, लाइफ केयर हास्पिटल के समीप, बूटी मोड़
• प्राणा लाउंज आरएस स्क्वायर, हरमू बाइपास रोड
• स्काईवाक लाउंज एंड बार, आरएमसी आंबेडकर पार्क के समीप, हरमू हाउसिंग कालोनी, होटल क्रेडल इन
• मोक्षा फैमिली रेस्ट्रो एंड बार, बिरसा चौक, हिनू रोड
• क्राउन 7 रेस्टूरेंट, चंद्रा हाइट, हवाई नगर
• फ्यूजन बार एंड रेस्टूरेंट, होटल द रासो, बिरसा चौक
• कैलोरिज रेस्टूरेंट, होटल लैंडमार्क बिल्डिंग, लालपुर
• द विदोरा रेस्ट्रो एंड लाउंज, अमरावती कांप्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, प्लाजा चौक
• द अर्बन ब्रेविया बार (मान्यवर शौरूम बिल्डिंग), ओवरब्रिज के समीप, मेन रोड
• जंगली मूनडांस रेस्टूरेंट, फोर्थ फ्लोर, नंद भवन, महात्मा गांधी, मेन रोड, ओवरब्रिज के समीप, निवारणपुर
• स्मोक्ड रेस्टूरेंट एंड लाउंज, मेन रोड, पीपी कंपाउंड के समीप
• लेवल 7 रूफटाप रेस्टूरेंट, आकाश कांप्लेक्स, नार्थ आफिस पाड़ा, श्यामली कालोनी, डोरंडा
• मेकानिक्स रेस्टूरेंट एंड लाउंज, बोधराज हाइट, निवारणपुर, डोरंडा
• द कोव रेस्टूरेंट, लटमा रोड, सिंह मोड़
• द शैक किचेन, लटमा रोड, सिंह मोड़
• एमआइ अमोर कैफे एंड रेस्ट्रो (साहिल यामाहा शोरूम के समीप), हरमू बाइपास रोड
• मदीरा लाउंज एंड बार, सुनीता कांप्लेक्स, अरगोड़ा चौक के समीप
• नेवर द लेस लाउंज एंड रेस्टूरेंट (45 टीवीएस शोरूम बिल्डिंग) पेट्रोल पंप के विपरीत) हरमू बाइपास रोड
• फर्स्ट डेट कैफे (रूफटाप) बिमल रेसीडेंसी, बड़ा घाघरा, नामकुम रोड
• अटारी किचेन एंड लाउंज, मां टावर, बड़ा घाघरा, नामकुम रोड
• सोरोस-किचेन एंड बार, स्काईलाइन टावर, कडरू, अशोक नगर रोड, गुरुद्वारा के समीप
• ओलिव्स एंड फिग्स साई आर्केड, किया शोरूम के बगल में, अशोक नगर

Related Articles

close