पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द: पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, जानें वजह

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया है। दशहरा और दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का निर्देश जारी किया है। हालांकि विशेष परिस्थिति में पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों का जारी किया आदेश

पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, एसपी सिटी, रेल पुलिस, आर्थिक अपराध, एटीएस समेत सभी विभाग को पत्र भेजा गया है। साथ ही, पुलिस मुख्यालय ने त्योहारों को देखते हुए लोगों शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। त्योहार पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा तथा ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य को इस आदेश का तत्काल अनुपालन कराने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू

26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। शारदीय नवरात्र को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने अपने आदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं संप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 26 सितंबर 2022 से 8 अक्टूबर 2022 तक सभी प्रकार के अवकाश( विशेष परीस्थिति को छोडकर) रद्द किया जाता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। गड़बड़ी करने वाले लोगों का नाम गुंडा गर्दी रजिस्टर में भी दर्ज किया जाएगा। ताकि गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके। मांग के अनुरूप जिलों को पुलिस बल का आवंटन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close