Latest news: बीवी की प्रताड़ना, AI इंजीनियर की खुदकुशी और 24 पन्नों पर लिखी वो लाइन… छोटे भाई ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!

Latest news: बीवी की प्रताड़ना, AI इंजीनियर की खुदकुशी और 24 पन्नों पर लिखी वो लाइन… छोटे भाई ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!

बेंगलुरु में 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने 24 पेज का सुसाइड नोट और 1.5 घंटे का एक वीडियो छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर उत्पीड़न और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है. अतुल के छोटे भाई विकास मोदी ने आज तक को बताया कि उनके भाई पर 9 से 10 झूठे मामले चल रहे थे. उन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकास मोदी ने बताया कि उनको सोमवार तड़के अपने भाई के बारे में पता चला था. उन्होंने कहा, “सोमवार को सुबह 2.50 बजे मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया. उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या मैंने अतुल से बात की है. मैंने उन्हें बताया कि मैंने रविवार रात को उनसे बात की थी. वो बातचीत में बिल्कुल सामान्य थे. फिर जब उन्होंने पूछा कि क्या उनके मन में खुदकुशी के विचार आते हैं, तो मैंने उस व्यक्ति से झल्लाकर कहा कि आप किस तरह की बकवास कर रहे हैं?”Latest news

‘मुझे लगा कि मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया, लेकिन…’

विकास आगे बताते हैं, ”मैंने इस फोन कॉल प्रैंक समझा. लेकिन जब अपना व्हाट्सएप चेक किया, तो मेरे भाई के कई मैसेज आए हुए थे. उन्होंने एक घंटे पहले चार ईमेल भी भेजे थे. उसमें कुछ लोगों के नाम और संपर्क भी दिए गए थे. हालांकि, इसके बावजूद मुझे लगा कि शायद मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया है. इसके बाद उस कॉलर को दोबारा फोन किया, तो पता चला कि वो पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन से जुड़े हैं.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘मेरे भाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था’

इसके बाद उस एनजीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घर पहुंची, लेकिन पहले दरवाजा नहीं तोड़ा, क्योंकि उन्हें लगा कि शायद अतुल घर पर नहीं है, क्योंकि उनकी गाड़ी पार्किंग में नहीं थी. पुलिस उनको कॉल किया और बताया कि उनके भाई के साथ कुछ घटना हुई है, वो जल्द से जल्द बेंगलुरु पहुंचे. विकास मोदी कुछ घंटों बाद बेंगलुरु पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने घर में जाकर देखा तो उनके भाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.Latest news

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड नोट के हर पन्ने पर लिखा, ‘न्याय मिलना चाहिए’

मोदी ने कहा, ”मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मेरे भाई ने ऐसा किया है, जो हमेशा मेरे सामने मजबूती से खड़ा रहता था. उन्होंने सुसाइड नोट के हर पन्ने पर लिखा है कि ‘मुझे न्याय मिलना चाहिए’. उन्होंने अपने फैसले के पीछे भ्रष्टाचार और अपनी पत्नी के परिवार द्वारा लगातार उत्पीड़न को कारण बताया है.” उन्होंने खुलासा किया कि उनके भाई कई कानूनी मसलों से जूझ रहे थे. इतना ही नहीं इन विवादों को निपटाने के लिए उनसे 3 करोड़ रुपए की मांग भी की गई थी.

‘मेरे भाई ने सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी’

उन्होंने बताया, “बेंगलुरु में काम करने वाले लोगों के लिए हमेशा केस के लिए यूपी आना-जाना संभव नहीं है. लेकिन मेरे भाई को लगातार परेशान किया जा रहा था. उनके खिलाफ कई केस लंबित हैं. वे सभी झूठे हैं. मेरे भाई ने सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी. उसे किसी भी कीमत पर न्याय मिलना चाहिए. महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का वो फायदा उठाती हैं. भाई से 4 साल के बच्चे के लिए 40 हजार रुपए का गुजारा भत्ता लिया जा रहा था, जो जायज़ नहीं है.”Latest news

अतुल ने लिखा- न्याय नहीं मिला तो मेरी अस्थियां गटर में बहा देना

अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में अपनी आखिरी इच्छा व्यक्त की है. उन्होंने लिखा है कि उनको निश्चित तौर पर न्याय मिलना चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है, तो उनकी अस्थियों को कोर्ट के सामने गटर में बहा दिया जाए. ताकि उनकी आत्मा को भी हमेशा लगे कि उनको इस सिस्टम से न्याय नहीं मिला है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतुल ने कई लोगों को ईमेल के जरिए अपना सुसाइड नोट भेजा था. उन्होंने एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसे शेयर किया था.

खुदकुशी से पहले कई लोगों को किया मेल, व्हाट्सएप भी किया

खुदकुशी से पहले अतुल ने मैसेज में लिखा था, “सर, ये मैसेज गुड बाय बोलने के लिए है. हो सके तो मेरी फैमिली की मदद कीजिएगा. अभी तक के साथ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.” इसमें उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए वीडियो और सुसाइड नोट का लिंक भी भेज दिया था. उन्होंने अपने घर में एक तख्ती भी लटका रखी थी, जिस पर लिखा था, ‘न्याय मिलना बाकी है.’ उन्होंने अपनी अलमारी पर कई अहम डिटेल चिपकाए हैं. इस घटना से पूरे देश हतप्रभ है.Latest newsCRIME: लव, सेक्स और धोखा! आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल करता था युवक, नाबालिग लड़की ने दे दी जान,पढ़िए पूरी कहानी

Related Articles

close