लार्सन एंड टुब्रो ने भेंट की बेंच डेस्क….विद्यालय को सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कंपनी का जारी रहेगा प्रयास – प्रोजेक्ट मैनेजर जे डी त्रिपाठी

रांची कृषक उच्च विद्यालय गड़री गुड़ू रातू रांची को लार्सन एंड टुब्रो कंपनी प्राईवेट लिमिटेड के CSR मद से छात्र-छात्राओ के लिए 32 जोड़ी बेंच डेस्क दिया गया। इस कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर जे डी त्रिपाठी, राहुल कुमार जुडूको, विकास पाण्डे एडमिस्टेशन, कुनाल प्लानिंग मैनेजर, सुधाकर , तेजा सेफ्टी मैनेजर कंपनी का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय के प्रबंधन समिति सचिव अशोक कुमार, प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, उप प्रधानाध्यापिका मेलसा स्वेता तिर्की, सहायक शिक्षक नलनी रंजन प्रसाद, संजय कुमार महतो कृषक उच्च विद्यालय गड़री गुड़ू रातू रांची को संचालित करने वाली संस्था शहीद विशुन महतो स्मारक संस्था के अध्यक्ष कालीराम उरांव सचिव अशोक कुमार सदस्य पितांबर महतो, करमा महतो, सुरेश उरांव आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा विद्यालय परिवार को आश्वासन दिया गया कि आने वाले दिनों में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र -छात्राओ के लिए कंपनी के द्वारा सहयोग किया जाएगा।

Related Articles

close