“रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सिकिदरी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा…चार अभियुक्त गिरफ्तार”

"Big action by Ranchi police: Gang involved in robbery in Sikidari police station area exposed... four accused arrested"

सिकिदरी थाना क्षेत्र में घूमने गए लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई दिनांक 03 मार्च 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक (सिल्ली) के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने सिकिदरी थाना कांड संख्या 10/25, दिनांक 02 मार्च 2025 के तहत इस लूटकांड का उद्भेदन किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1.    फरहान खान, पिता स्वर्गीय बाबर खान, निवासी कुटे, थाना सिकिदरी, जिला रांची।
2.    श्रीशांत करमाली, पिता पनेनाथ करमाली, निवासी पांचा, थाना ओरमांझी, जिला रांची।
3.    शेख जहीर, पिता शेख जमाउद्दीन, निवासी खुदिया, थाना सिकिदरी, जिला रांची।
4.    चंदन गंजू, पिता तारकेश्वर गंजू उर्फ सरदार गंजू, निवासी पांचा, थाना ओरमांझी, जिला रांची।
पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन, घड़ियां, स्पीकर और अन्य सामान बरामद किए हैं। फिलहाल, सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles