सुष्मिता सेन का VIDEO देख फिर दिल हारे ललित मोदी, सबके सामने कर दिया ऐसा कमेंट

मुंबई: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह भूमध्य सागर यानी समुद्र में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं। सुष्मिता का यह वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस पर आए एक कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। यह कमेंट बिजनेसमैन और सुष्मिता के कथित बॉयफ्रेंड ललित मोदी (Lalit Modi) का है। उन्होंने कमेंट कर सुष्मिता को हॉट कहा है। पिछले महीने, ललित ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और अनाउंस किया कि दोनों एक रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में हैं।

सुष्मिता सेन ने समुंद्र में डुबकी लगाने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “अलाइंज करें, रुकें, सांस लें… जाने दें. समर्पण में एक सबक, जैसा कि मैं भूमध्य सागर में डुबकी का अनुभव कर रही हूं. सनी ने इसे खूबसूरती से कैद किया गया। जहां जीवन में गहराई है… मैं पूरी तरह से अंदर हूं। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!”

सुष्मिता सेन इस वीडियो में ब्लैक टॉप और व्हाइट टॉप में दिख रही हैं। वह एक यॉट से जंप कर समुद्र में डाइव करते हुए भी नजर आती हैं। यह वीडियो को देखकर जहां फैंस और फॉलोवर्स उनकी तारीफें कर रहे हैं, वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने अपने कमेंट्स से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने लिखा,”सार्डिनिया में हॉट लग रही हो।”

Related Articles

close