लखीमपुर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़कियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई। हत्या के बाद लड़कियों को फांसी पर लटकाया गया। सूत्रों के मुताबिक लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और इसके बाद हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया गया ।यह करीब 3 घंटे चला। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। दोनों बहनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप, गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

पुलिस दोनों नाबालिक लड़कियों की हत्या के मामले में अब धाराएं बढ़ाएगी। एससी / एसटी एक्ट के तहत धराए बढ़ाई जाएंगी। हालांकि गैंगरेप नहीं लगेगा।

पुलिस ने बताई पूरी थ्यरी

लखीमपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। एसपी लखीमपुर के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है उसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी। सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपियों के साथ लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाइक से खेत पर ले गए। लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से बाइक पर गई थी। लेकिन खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग-अलग लड़कियों के साथ रेप किया। इसके बाद जब लड़कियों ने शादी की बात की। इन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। तो सोहेल, जुनैद और हाफिजुररहमान ने दोनों की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दो और सहयोगियों करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और दोनों लड़कियों के शव को पेड़ से लटका दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...