KVS Vacancy 2022: केंद्रीय विद्यालय में बंपर भर्तियां….टीचर सहित नन टीचिंग स्टाफ के लिए भी करें आवेदन… इसी महीने है आखिरी डेट

नयी दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर सहित विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी व पीजीटी और हेड मास्टर के पदों पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) 2022 के माध्यम से भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक सभी पदों की कुल 4014 रिक्तियों के लिए आवेदन और चयन प्र्रक्रियाओं का आयोजन किया जाना है।

इन पदों पर होगी भर्तियां
• टीजीटी – 2154 पद
• पीजीटी – 1200 पद
• हेड मास्टर – 237 पद
• प्रिंसिपल – 278 पद
• वाइस-प्रिंसिपल – 116 पद
• फाइनेंस ऑफिसर – 7 पद
• सेक्शन ऑफिसर – 22 पद

एलडीसीई 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नर या इन-चार्ज डीसी या असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल या इन-चार्ज प्रिंसिपल को सीबीएसई से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेगें। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट-आऊट पर उम्मीदवारों व उनके हेड के हस्ताक्षर भी जमा किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होगा। इस लिंक को विभिन्न कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा अपने क्षेत्र के केद्रीय विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा, जिसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 23 नवंबर तक जांच, सत्यापन और सीबीएसई को सबमिट किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

Related Articles

close