झारखंड: सेंट्रल जेल में मच गया कोहराम, सजायाफ्ता कैदी बाथरुम में इस हालत में मिला….

Jharkhand: Chaos in Central Jail, convicted prisoner found in this condition in bathroom...

Jharkhand News : पलामू से एक बड़ी खबर आ रही है। सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी ने अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक पलामू की सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे कैदी ने अपनी जान दे दी है।

 

मृतक कैदी साबिर अंसारी गढ़वा का रहने वाले हैं और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। उन्हें 2023 में गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक साबिर गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। उसे कोर्ट ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

 

अन्य कैदियों ने साबिर को फांसी पर लटका देख जेल प्रशासन को सूचित किया। जिसके बाद उसे तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जेल प्रशासन ने घटना की सूचना साबिर के परिजनों को दे दी है।

 

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही रखा गया है। परिजनों की अब तक इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

Related Articles