Koderma: स्कूल जा रही छात्राओं को स्कूल वैन ने मारी टक्कर, तीन छात्रा गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर

कोडरमा: बुधवार की सुबह कोडरमा थाना बरसोतियाबार के पास बालाजी स्कूल की वैन ने स्कूली बच्चियों को टक्कर मार दिया। घटना में 3 स्कूली बच्चियां घायल हो गयीं।

  • घायलों में नगमा प्रवीण (उम्र 17, पिता असगर अंसारी, ग्राम पाण्डेयडीह)
  • पूजा कुमारी (उम्र 14, पिता दुर्गा महतो, पाण्डेयडीह)
  • दिलफरोस (उम्र 16, पिता इब्राहिम पाण्डेयडीह) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सभी पांण्येडीह से कोडरमा कोचिंग क्लास करके स्कूल जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बच्चियां पैदल ही स्कूल जा रहीं थीं तभी बालाजी स्कूल की वैन के चपेट में आ गई। घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जिसमें एक पूजा कुमारी को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।तीनों परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में नवमी वर्ग की छात्रायें है। कोडरमा पुलिस के द्वारा बस को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

close