झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए क्या करें और क्या न करें
Jharkhand weather update: Alert of heavy rain and storm in many districts including Ranchi, know what to do and what not to do

Ranchi Weather Alert : रांची : झारखंड में मानसून पूर्व बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आज फिर से तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और देवघर जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Mausam Update : तेज आंधी और बारिश ने बढ़ाई चिंता
राजधानी रांची में रविवार देर शाम चली 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सबसे अधिक असर नामकुम क्षेत्र में देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण पेड़ और खंभे तक जमींदोज हो गए। जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में भी पेड़ों के गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
Ranchi Mein Barish Kab Hogi : आज फिर से तूफानी मौसम, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में तीव्र गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आने की चेतावनी दी गई है। शाम तक तेज गर्जन, आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश की स्थिति बनेगी।
Ranchi Weather Today : कांके और धुर्वा में होगी सबसे ज्यादा बारिश
विशेष रूप से रांची के कांके, धुर्वा और हीनू क्षेत्र में गंभीर मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी अधिक होती हैं, ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Weather Forecast Today : अधिकतम तापमान में गिरावट
बारिश की वजह से तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्यत: यह 40 डिग्री के आसपास होता है। अन्य जिलों में भी 34 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
झारखंड के जिलों में संभावित तापमान
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज 34°C 24°C
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू 36°C 26°C
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला 34°C 23°C
पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा 36°C 24°C
आज की मुख्य मौसम चेतावनी (Today’s Jharkhand Weather Warning)
50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना
वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका
तेज गर्जना के साथ बारिश
बिजली के खंभों और पेड़ों के गिरने का खतरा
क्या करें, क्या न करें
दोपहर 2:00 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से बचें
ओपन एरिया, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल खुले में न करें
मौसम विभाग के अलर्ट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें