झारखंड का मौसम अपडेट: मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

Jharkhand weather update: Alert of torrential rain and strong storm, know the condition of your district

रांची : झारखंड में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज के लिए भी भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

 कहां जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में ज्यादा खतरा

रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है। नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

जिलावार तापमान की जानकारी

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार:

 

 

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम तापमान 36°C, न्यूनतम 27°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम तापमान 37°C, न्यूनतम 27°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम 25°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम तापमान 36°C, न्यूनतम 26°C

Related Articles