सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today: मंगलवार को भारत में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना अब ₹820 महंगा होकर ₹1,02,220 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹750 बढ़कर ₹93,700 हो गई है। शादी, निवेश या गिफ्ट के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ये खबर खास मायने रखती है।

18 कैरेट सोना भी ₹76,670 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जो कि सोमवार की तुलना में ₹620 की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की कीमत में ₹2,000 प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है, और यह ₹1,15,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है।


देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹1,02,380 (24K), ₹93,860 (22K), ₹76,800 (18K)

  • मुंबई: ₹1,02,230 (24K), ₹93,710 (22K), ₹76,680 (18K)

  • कोलकाता: ₹1,02,230 (24K), ₹93,710 (22K), ₹76,680 (18K)

  • चेन्नई: ₹1,02,230 (24K), ₹93,710 (22K), ₹77,460 (18K)


चांदी की कीमतें (प्रति किलोग्राम)

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: ₹1,15,100

  • चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर: ₹1,25,100

  • पुणे, लखनऊ, जयपुर: ₹1,15,100

Related Articles