खेसारी लाल यादव : 3 करोड़ की लग्जरी गाड़ी, 35 लाख का सोना और अकूत संपत्ति के मालिक, जानिए कैसे बने भोजपुरी सुपरस्टार!
Khesari Lal Yadav: Owner of a luxury car worth Rs 3 crore, gold worth Rs 35 lakh and immense wealth, know how he became a Bhojpuri superstar!

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कभी गांव में गाय चराने और दूध बेचने वाले खेसारी ने दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचकर जिंदगी शुरू की थी। आज वही शख्स 24.81 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक बन चुका है। राजनीति में कदम रखते हुए खेसारी अब आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन दाखिल किया, जिसमें उनकी कुल संपत्ति का खुलासा हुआ है।
एफिडेविट में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
खेसारी ने अपने चुनावी हलफनामे (एफिडेविट) में बताया कि उनके पास चल और अचल संपत्तियों को मिलाकर कुल 24.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 7 लाख रुपये नकद, 35 लाख रुपये का सोना, 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार, और बैंक खाते, शेयर व म्यूचुअल फंड्स में करीब 13 करोड़ रुपये शामिल हैं। वहीं उनकी पत्नी चंदा यादव के नाम पर भी लाखों की संपत्ति दर्ज है।
खेसारी ने कहा कि ये सब उन्होंने मेहनत और संघर्ष से कमाया है। उन्होंने कहा, “मैं मिट्टी से उठा हूं, और मिट्टी वालों के लिए ही कमाया हूं। मेरा दिल हमेशा लालू जी की सोच और आरजेडी के साथ रहा है।”
छपरा सीट क्यों है खास?
छपरा विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी के कब्जे में रही है। 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. सी.एन. गुप्ता ने आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह को 6,771 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2015 में भी डॉ. गुप्ता ने इसी सीट पर जीत हासिल की थी।