KBC 2023: विश्व कप क्रिकेट से जुड़े सवालों में फंस रहे हैं कंटेस्टेंट, कोई 50 लाख रुपये से चूका, तो किसी को मिले सिर्फ 10 हजार

नई दिल्ली। इन दिनों विश्व कप क्रिकेट की धूम है। क्रिकेट की खुमारी में फैंस डूबे हैं। इसका असर सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’में देखने को मिल रहा है। 15वें सीजन में क्रिकेट से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

हालिया एपिसोड में राहुल ने सुपर संदूक राउंड जीतकर 70 हजार रुपये अपने नाम कर लिए। इसके बाद अगले राउंड की शुरुआत हुई। राहुल ने अपनी बुद्धि और नॉलेज के साथ-साथ सारे लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 25 लाख रुपये की राशि जीत ली। मगर 50 लाख के सवाल पर राहुल के पसीने छूट गए। बिना रिस्क लिए राहुल ने गेम को क्विट करने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल था- 1983 के क्रिकेट विश्व कप के बाद किस पत्रकार ने यह लिखकर अपने ही प्रिंटेड शब्द को निगल लिए कि भारत को भविष्य के विश्व कप से हट जाना चाहिए?

ऑप्शन दिए गए थे-
A- गिदोन हाई,
B- क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस
C- स्किल्ड बेरी
D- डेविड फ्रिथ।
सही जवाब है- डेविड फ्रिथ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवाब जानते हुए भी हारा गेम
राहुल को इस सवाल के जवाब में थोड़ी कन्फ्यूजन थी। उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। ऐसे में उन्होंने बिना रिस्क लेते हुए इस सवाल का जवाब न देना सही समझा और गेम को क्विट कर दिया। हालांकि, गेम क्विट करने के बाद जब उनसे जवाब गेस करने के लिए कहा गया तो राहुल ने सही जवाब देते हुए ऑप्शन डी को लॉक किया। अगर वह रिस्क ले लेते तो शायद वह 50 लाख रुपये जीत जाते। खैर, वह 25 लाख रुपये घर लेकर गए।

उसी तरह से शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने हरियाणा से आईं कंटेस्टेंट साक्षी के खेल शुरू किया। आइऐ जानते हैं साक्षी करोड़पति बनने का मौका किस सवाल पे चूक गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

40 हजार का सवाल
इनमें से किसकी मृत्यू कुरुक्षेत्र युद्ध की समाप्ति के बाद हुई थी?
ऑप्शन्स
A. द्रोणाचार्य
B. भीष्म
C. जयद्रथ
D. शकुनि
सही जवाब- B. भीष्म
80 हजार का सवाल

2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के अधिकारिक गान का शीर्षक क्या है?
ऑप्शन्स
A. दिल जश्न बोले
B. खेल जिंदगी का
C. कप ही मंजिल
D. जीत कर मानेंगे
सही जवाब- A. दिल जश्न बोले
आपको बता दें कि साक्षी इस सवाल का जवाब देने में नाकाम रहीं और उन्होंने ऑप्शन “D. जीत कर मानेंगे” को चुना, लेकिन अफसोस कि यह गलत जवाब था। जिसके बाद साक्षी को महज 10 हजार रुपए लेकर घर जाना पड़ा।

Related Articles

close