कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा की 25 समितियों का हुआ पुनर्गठन, पढ़िये पूरी कमेटी में किसे-किसे…

Kalpana Soren got a big responsibility, 25 committees of the Assembly were reorganized, read who all were appointed in the entire committee...

Jharkhand News। कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें विधानसभा की महिला, बाल विकास समिति की सभापति बनाया गया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला, बाल विकास समिति की सभापति बनाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस समिति में कुशवाहा शशिभूषण मेहता, ममता देवी, पूर्णिमा साहू, निसात आलम का नाम शामिल है।वहीं बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव विधानसभा की महत्वपूर्ण लोकलेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। परंपरा के मुताबिक यह महत्वपूर्ण पद विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल को दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

• इसके अलावा गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को सामान्य प्रयोजन समिति, महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू प्राक्कलन समिति, मझगांव के झामुमो विधायक निरल पूर्ति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, निरसा से भाकपा-माले के विधायक अरूप चटर्जी सरकारी आश्वासन समिति, दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• पोड़ैयाहाट के विधायक और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति, लोहरदगा के कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति, चंदनक्यारी के झामुमो विधायक उमाकांत रजक निवेदन समिति, महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति होंगे।

• मनिका के कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह सदाचार समिति, कोडरमा से भाजपा की विधायक डॉ. नीरा यादव पुस्तकालय विकास समिति, सारठ के झामुमो विधायक उदयशंकर सिंह पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति, रांची के भाजपा विधायक चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह विधायक निधि अनुश्रवण समिति के सभापति होंगे।

• गुमला के झामुमो विधायक भूषण तिर्की शून्यकाल समिति, धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा गैर सरकारी संकल्प समिति, देवघर के राजद विधायक सह राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति, ईचागढ़ की झामुमो विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति होंगे।

• खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गगराई आवास समिति, जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय और तमाड़ के झामुमो विधायक विकास कुमार मुंडा खाद्य, सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मामले समिति के सभापति होंगे।

Related Articles

close