झारखंड : झामुमो की नई केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित, कल्पना सोरेन को मिली ये जिम्मेदारी

Jharkhand: JMM's new central executive announced, Kalpana Soren gets this responsibility

रांची के खेलगांव में हाल ही में संपन्न हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन सोमवार को कर दिया गया है।

महाधिवेशन में पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक और हेमंत सोरेन को एक बार फिर से झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही झामुमो ने संगठन के अंदर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है।

नलिन सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी और रूपी सोरेन समेत आठ नेताओं को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस बार कुल 63 सदस्यों को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में जगह दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी से झामुमो में आए कुणाल षाड़ंगी को प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हेमलाल मुर्मू और मनोज कुमार पांडेय को भी प्रवक्ता बनाया गया है।

विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य को फिर से महासचिव सह प्रवक्ता की दोहरी भूमिका दी गई है। नंद किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नई कार्यकारिणी में महुआ माजी, रविंद्रनाथ महतो, बसंत सोरेन जैसे कई दिग्गज चेहरों को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close