कलियुगी कुपुत्र : संपत्ति हड़पने जिंदा पिता का बेटों ने छपवा दिया शोक संदेश, पिता ने बतायी रौंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

बांदा। दौलत की लालच में अंधे हो चुके बेटों ने अपने जिंदा पिता का ही शोक पत्र छपवा दिया। संपत्ति हड़पने की खातिर बेटों के इस कृत्य ने हर किसी हैरान कर दिया है। रौंगटे खड़े करने वाली ये घटना यूपी के बांदा जिले की है। जहां बेटा ने संपत्ति हड़पने का लिए अपने पिता को मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं उसने शोक संदेश छपवाकर भी बांट दिया. वहीं, बेटों का कहना है कि पिता अनावश्यक रूप से बातें करते हैं. जबरन फर्जी शिकायत करते हैं. शोक संदेश जैसा कुछ भी नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला अतर्रा तहसील क्षेत्र के कस्बे का है। नरैनी रोड के रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों का संपत्ति बंटवारा कई साल पहले कर दिया था। वे खुद अपनी पत्नी संग अलग रहते हैं. घर के पीछे निर्माण कराने में बेटे परेशान कर रहा है। बेटे संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहा है. पिता ने ये भी आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्होंने शोक संदेश छपवाकर बांट दिया और हमें जिंदा मार डाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित ने यह भी बताया कि वह काफी दिनों से परेशान है. बेटों से डर के मारे बांदा में किराए के मकान में रहता है. पीड़ित ने आज पुलिस से शिकायत की है. फिलहाल, पुलिस ने उसे न्याय का भरोसा दिया है. उधर पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया, तो दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी. बेटों ने कहा कि ये आराम से रहे हमें कोई दिक्कत नहीं. निर्माण कराना है तो करा लें. ये जबरन फर्जी आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं. हम क्यों शोक संदेश बनाकर लोगों को देंगे. दुनिया में कोई बेटा ऐसा नहीं कर सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close