कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर तालाब में जा गिरी है। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कईयों की हालत बेहद नाजुक हैं। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 40 लोग सवार थे। घटना यूपी के कानपुर की बतायी जा रही है।
हादसा कानपुर आउटर के साढ़ थाना क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के रहने वाले करीब 40 श्रद्धालु फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। सभी दर्शन करके ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही ट्रॉली साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच पहुंची तो सड़क किनारे तालाब में पलट गई। ट्रॉली पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। 25 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। अब तक तालाब से 25 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। कई घायलों में एंबुलेंस की गाड़ियों से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...