सिर्फ 10 मिनट और सारा तनाव गायब! ये 5 जादुई योगासन देंगे मन को तुरंत शांति, आज ही आज़माएँ

Just 10 minutes and all your stress will vanish! These 5 magical yoga poses will bring instant peace to your mind, try them today.

Yoga for Stress क्यों है जरूरी?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चाहे महिला हो या पुरुष, घर की जिम्मेदारियां और घंटों ऑफिस का काम लोगों को लगातार तनाव में डाल रहा है। इसका असर शरीर और दिमाग दोनों पर साफ दिखने लगता है। सिरदर्द, थकान, नींद न आना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में अगर रोजमर्रा की दिनचर्या में Yoga for Stress को शामिल कर लिया जाए, तो मानसिक दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।



तनाव कम करने के 5 असरदार योगासन

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
यह तनाव कम करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। गहरी और नियंत्रित सांसें लेने से नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे चिंता और घबराहट कम होती है। रोज सुबह या शाम 5–10 मिनट अनुलोम-विलोम करने से मानसिक थकान में राहत मिलती है।

शवासन
शवासन देखने में आसान जरूर है, लेकिन इसका असर बेहद गहरा होता है। इसमें शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करके सिर्फ सांसों पर ध्यान दिया जाता है। यह दिमाग को शांत करता है और दिनभर की थकान को दूर करने में मदद करता है।

सेतुबंधासन
सेतुबंधासन रीढ़ और कंधों में जमा तनाव को कम करता है। इस आसन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और उदासी व सुस्ती दूर होती है।

बालासन
मानसिक दबाव और बेचैनी महसूस करने वालों के लिए बालासन बेहद फायदेमंद है। आगे की ओर झुकने से दिमाग को आराम मिलता है और मन शांत होने लगता है।

पर्वतासन
पर्वतासन शरीर को स्ट्रेच करता है और तनाव के कारण आई सुस्ती को दूर करता है। यह मन को सतर्क बनाता है और नकारात्मक विचारों को कम करने में मदद करता है।

Related Articles