रांची। झारखंड में नौकरियों का पिटारा खुल गया है। लगातार अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी जारी हो रही है। इसी कड़ी में अब उत्पाद सिपाही की भर्ती होने वाली है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में उत्पाद सिपाही की भर्ती JSSC के जरिये होगी। कुल 583 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 1 जून से आवेदन शुरू होगा। 30 जून आवेदन की आखिरी तारीख रखी गयी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क एक सौ रुपए लगेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी। पहला चरण शारीरिक दक्षता का होगा। दूसरा लिखित परीक्षा और तीसरा चरण मेडिकल टेस्ट का होगा।

30 जून है आवेदन की आखिरी तारीख
उत्पाद सिपाही के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू होगा जो 30 जून तक चलेगा। 2 जुलाई की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क दिया जा सकता है। वहीं फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर एप्लीकेशन का प्रिंट आउट 4 जुलाई तक लिया जा सकता है। आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी रहने पर 6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच इसमें सुधार किया जा सकता है।

इस तरह होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा में 3 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 2 घंटे की होगी। तीनों ही पेपर में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के होंगे। निगेटिव मार्किंग के तहत सही उत्तर के लिए 3 और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। तीनों पेपर में वस्तुनिष्ठ और बहुवैकल्पिक उत्तर होंगे। पहला पेपर लैंग्वेज का होगा। जिसमें हिंदी से 80 प्रश्न और अंग्रेजी से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस तरह कुल प्रश्नों की संख्या 120 होगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए 30 फ़ीसदी अंक होना जरूरी है।दूसरा पेपर क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा का होगा। इस पेपर में पास करने के लिए 30 फ़ीसदी न्यूनतम अंक लाना होगा।तीसरा पेपर भी 120 सवालों वाला होगा। इसमें सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, झारखंड राज्य से संबंधित 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से संबंधित 20 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से संबंधित 10 प्रश्न होंगे। इस पेपर में भी पास करने के लिए 30 फ़ीसदी अंक जरूरी होगा।

583 पदों पर होगी भर्तियां
• कुल पदों की संख्या : 583
• अनारक्षित के लिए 237 पद
• अनुसूचित जनजाति के लिए 148 पद
• अनुसूचित जाति से 57 पद
• ओबीसी 1 के लिए 50 पद
• ओबीसी टू के लिए 32 पद
• ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...