JSSC शिक्षक नियुक्ति : शिक्षक अभ्यर्थी का JSSC ने कट ऑफ मार्क्स किया जारी, देखिये गणित व भौतिक के साथ बांग्ला विषय में कितना गया कट ऑफ

रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के बीच अब JSSC ने अभ्यर्थियों की कट ऑफ मार्क्स जारी किये हैं। गणित व भौतिक विषय और बांग्ला विषय का अलग-अलग कट ऑफ जारी किया गया है। आपको बता दें कि JSSC की तरफ से अधिकांश विषयों का परिणाम जारी कर दिया है, वहीं सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन और जिला चयन का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। JSSC की तरफ कट ऑफ मार्क्स भी जारी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में विभिन्न विषयों का परिणाम जारी किया है।

2016 की संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित प्रतियोगिता परीक्षा के गणित एवं भौतिक विषय का झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जो कट ऑफ जारी किया है, उसके मुताबिक जनरल का कट ऑफ 168 रहा है, वहीं BC का 162 और OBC का कट ऑफ 160 गया है। उसी तरह एसटी का कट ऑफ 136 और ST का भी 136 रहा है। वहीं बांग्ला विषय में जनरल का कट ऑफ 262 रहा है, जबकि BC अनुसूची 2 का 228, ओबीसी अनूसूची 1 का कट ऑफ का 212, अनुसूचित जाति का कट ऑफ 138 गया है।

मतलब साफ है कि बांग्ला विषय में न्यूनतम 138 तो गणित एवं भौतिकी में 136 अंकों में अभ्यर्थियों का चयन हुआ।बांग्ला विषय में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों के विरुद्ध किसी भी अभ्यर्थी का चयन नहीं हो सका। साथ ही दिव्यांग श्रेणी में भी सभी पद रिक्त रह गए। इसी तरह गणित एवं भौतिकी विषय में दृष्टि दोष तथा मूक बधिर की श्रेणी में भी कोई अभ्यर्थी नहीं मिला।

Related Articles