JSSC Teacher Recruitments: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन को लेकर JSSC ने जारी की नोटिस, इस विषय के लिए वैरिफिकेशन…

रांची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक तरह जहां मेधा सूची के आधार पर जिलेवार विकल्प मंगाये जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दस्तावेज परीक्षण का काम भी चल रहा है। पिछले दिनों जेएसएससी की ने संस्कृत विषय के लिए खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए 303 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उनके प्रमाण पत्र की सूचना जारी की थी।

अब जेएसएससी ने ने 303 अभ्यर्थियों के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 में गठित राज्य स्तरीय मेघा सूची के आधार पर दिनांक 15.06.2023 को संस्कृत विषय के लंबित रिक्त पदों हेतु प्रकाशित 303 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाँच कार्यक्रम से संबंधित “आवश्यक सूचना” अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक के लिए आहरित कर लिया गया है।

Related Articles

close