JSSC EXAM DATE ANNOUNCE : जूनियर इंजीनियर की जेएसएससी लेगा दोबारा परीक्षा…..प्रश्न पत्र लीक के बाद JSSC ने रद्द की थी परीक्षा, जानिये कब से कब तक होगी परीक्षा

रांची: JSSC की JE परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले ये परीक्षा 3 जुलाई को हुई थी, लेकिन प्रश्न पत्र लिक की खबर के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। यह परीक्षा 23 अक्टूबर से सात नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में होगी। परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड) मोड में रांची, जमशेदपुर, धनबाद तथा हजारीबाग के निर्धारित केंद्रों पर होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड को लेकर अभी विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी।

पूर्व में यह परीक्षा तीन जुलाई को ही आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद करने का निर्णय लेना पड़ा था। आयोग ने 25 जुलाई को परीक्षा रद होने की सूचना जारी की थी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपने स्तर से इसकी जांच कराने के बाद रांची जिले के नामकोम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इसमें तत्परता दिखाते हुए इसकी जांच की तो प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा रद करने का निर्णय लिया था। यह परीक्षा तीन जुलाई को रांची, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने 23 जुलाई को रंजीत मंडल नामक एक व्यक्ति को ओडिशा के क्योंझर से गिरफ्तार किया था। अब अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर ये है कि जेई की परीक्षा दोबारा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close