JSSC Admit Card-2023 : नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ अपलोड, इस तरह से अभ्यर्थी कर सकते हैं डाउनलोड

रांची। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा की तिथि घोषित हो गयी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आज अपलोड हो जायेगा। JSSC ने इसे लेकर सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना अनुक्रमांक डालकर आसानी से JSSC की आफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि जेएसएससी की तरफ से नगरपालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। ये परीक्षा 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। ये परीक्षा रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद जिले के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

बता दें कि इस सेवा के अंतर्गत कुल 921 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 12 गार्डेन अधीक्षक, 10 वेटरीनरी ऑफिसर, 24 सेनेटरी और फूड इंस्पेक्टर, 645 सेनेटरी सुपरवाइजर, 184 राजस्व निरीक्षक और 46 विधि सहायक के पद सम्मिलित हैं।

Related Articles

close