रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने इस साल नवंबर, दिसंबर माह में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार का कैलेंडर जारी किया है। गुरुवार को जारी कैलेंडर 13 प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आयोजित होने वाले इंटरव्यू के संभावित तिथियां तय की गई है।

इनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुछ विषयों में सहायक अध्यापक के पद पर लंबित रह गई नियुक्ति के लिए इंटरव्यू महत्वपूर्ण है। साथ ही मेडिकल कॉलेजों में सहायक अध्यापक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधीन चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की संभावित तिथि घोषित कर दी गई है। लंबे समय से नगर विकास विभाग में लेखा पदाधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है।

किस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए साक्षात्कार कब

  •  सहायक प्राध्यापक, मानव विज्ञान (विश्वविद्यालयों के लिए) : 07 नवंबर
  • लेखा पदाधिकारी (नगर विकास विभाग) : 10 नवंबर सहायक प्राध्यापक, कुड़ुख (विश्वविद्यालयों के लिए) : 16-17 नवंबर
  • चिकित्सा पदाधिकारी, नियमित (स्वास्थ्य विभाग) : 18 से 25 नवंबर
  • सहायक प्राध्यापक, खड़िया (विश्वविद्यालयों के लिए) : 01-02 दिसंबर
  • सहायक प्राध्यापक, जियोलाजी (विश्वविद्यालयों के लिए) : 05 दिसंबर
  • सहायक प्राध्यापक, कुरमाली (विश्वविद्यालयों के लिए) : 5 दिसंबर
  • सहायक प्राध्यापक, मेडिकल कालेज (स्वास्थ्य विभाग, विज्ञापन संख्या 05/2022) : 07 दिसंबर सहायक
  • प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र (विश्वविद्यालयों के लिए) : 08-09 दिसंबर
  • सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान (विश्वविद्यालयों के लिए) : 12 दिसंबर
  • चिकित्सा पदाधिकारी, बैकलाग (स्वास्थ्य विभाग) : 14 दिसंबर
  • पशु चिकित्सक, बैकलाग (कृषि एवं पशुपालन विभाग) : 19 दिसंबर
  • सहायक प्राध्यापक, मेडिकल कालेज (स्वास्थ्य विभाग, विज्ञापन संख्या 06/2022) : 21 दिसंबर

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...