JPSC PT Exam 2026: 19 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, 103 पदों के लिए बड़ा मौका…केंद्र जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
JPSC PT Exam 2026: Preliminary Examination ichaitwa muna Kubvumbi 19-Mukana Mukuru we103 Posts ... Ziva Iyi Mitemo Yakakosha Usati Waenda kuExam Center.

रांची में Jharkhand Public Service Commission द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को होगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा:
- पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
अभ्यर्थियों को पहली शिफ्ट के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
103 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 103 पदों को भरा जाएगा, जिनमें कई अहम प्रशासनिक पद शामिल हैं।
मुख्य पद इस प्रकार हैं:
- उपसमाहर्ता
- पुलिस उपाधीक्षक
- सहायक नगर आयुक्त
- काराधीक्षक
- प्रोवेशन अधिकारी
- महिला एवं बाल विकास से जुड़े पद
- जनसंपर्क अधिकारी
यह परीक्षा राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।
8 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड
- रजिस्ट्रेशन नंबर या कैंडिडेट आईडी जरूरी
- पासवर्ड और अन्य डिटेल्स का उपयोग अनिवार्य
ध्यान रहे, एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में 18 अप्रैल तक हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र पर सख्त नियम लागू
आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं:
- एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अनिवार्य
- रंगीन फोटो के साथ उपस्थिति पत्रक जरूरी
- बायोमैट्रिक और आईआरआईएस सत्यापन होगा
- केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग मान्य
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित
दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक सुविधा के लिए पहले से आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन और नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
- समय से पहले केंद्र पर पहुंचें
- सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- निर्देशों का पालन करें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो









