19 लैब टेक्निशियन की नौकरी खत्म: स्वास्थ्य विभाग ने लैब टेक्निशियनों की सेवा समाप्ति का दिया आदेश, अलग-अलग प्रखंडों में थी तैनाती

सुपौल। 19 लैब टेक्निशियन को स्वास्थ्य विभाग ने नौकरी से हटा दिया है। ये सभी लैब टेक्निशियन सुपौल सदर अस्पताल के तहत अलग-अलग प्रखंडों में पदस्थ थे। अचानक से उनकी उनकी सेवा समाप्ति के बाद जहां लैब टेक्निशियनों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है, वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी इसका असर पड़ा है। दरअसल कोरोना के दूसरे लहर के दौरान सुपौल सदर अस्पताल में संविदा पर 19 लैब टेक्नीशियन बहाल किये गये थे।

राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी लैब टेक्निशियन को हटाने का आदेश दिया था। कोरोना काल में बढ़ रही मरीजों की संख्या को लेकर आरटीपीसीआर जांच की भी शुरुआत की गई थी। साथ ही जांच के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 19 लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति की गई थी। ईसीआरपी 2 के तहत काम कर रहे लैब टेक्नीशियन की संविदा दिसंबर में खत्म कर दी गयी।

बहाल किए गए कर्मियों में 7 कर्मी सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में कार्यरत थे। जिसमें 3 टेक्नीशियन आरटीपीसीआर, दो टेक्नीशियन टीबी, एक टेक्नीशियन कोविड जांच एवं एक टेक्नीशियन सदर अस्पताल के लैब में कार्यरत थे। इसके अलावा 12 टेक्नीशियन जिले के विभिन्न पीएसची और अनुमंडलीय अस्पातल में कार्यरत थे। इधर, विभाग के आदेश आने के बाद कार्यरत सभी टेक्नीशियन चिंतित हो गए।

Related Articles

close